Breaking News
  • राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • प्रदेश में पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद जारी हुआ नया मतदान प्रतिशत
  • वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश
  • केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मांग- संविधान में देश का नाम ‘इंडिया’ नहीं, लिखा जाए ‘भारत’

देहरादून, न्यूज़ आई : आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए बने 26 विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) रखा गया. अब इसे लेकर जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नरेश बंसल ने राज्यसभा में देश के संविधान से इंडिया शब्द हटाए जाने की मांग उठाई. मानसून सत्र मे सासंद राज्य सभा नरेश बंसल ने मांग उठाई कि आजादी के अमृत काल मे अंग्रेजी गुलामी के प्रतिक को हटा कर इस पुण्य पावन धरा का नाम संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन कर पुनः भारत रखा जाए । सासंद राज्य सभा श्री नरेश बंसल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश को आज एक नई प्रेरणा और ऊर्जा मिली है ।हम गुजरे हुए कल को छोड़कर आने वाले कल की तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं।आजादी के अमृत काल में गुलामी की पहचान से मुक्ति मिली है। आज देश अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे सैकड़ों कानूनों को बदला जा चुका है। भारतीय बजट जो इतने दशकों से ब्रिटिश संसद के समय का अनुसरण कर रहा था उसका समय और तारीख भी बदली गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए अब विदेशी भाषा की मजबूरी से भी देश के युवाओं को आजाद किया जा रहा है।आज यदि राजपथ का अस्तित्व समाप्त होकर कर्तव्य पथ बना है और जॉर्ज पंचम की मूर्ति के निशान को हटाकर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति लगी है तो यह गुलामी की मानसिकता के परित्याग का पहला उदाहरण नहीं है। ऐसे अनेकों उदहारण हमारे सामने हैं।
सासंद नरेश बंसल ने कहा कि यह ना विदेशी दासता को खत्म करने की शुरुआत है ना अंत है,यह मन और मानस की आजादी का लक्ष्य हासिल करने तक निरंतर चलने वाली संकल्प यात्रा है। आज भारत के आदर्श और आयाम अपने हैं, वही पंत और प्रतीक भी अपने हैं। सासंद नरेश बंसल ने कहा कि देश का अंग्रेजी नाम इंडिया शब्द गुलामी की निशानी है। देश का नाम एक ही होना चाहिए। संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन कर देश का नाम ‘इंडिया दैट इज भारत’ हटा केवल “भारत” होना चाहिए। देश को मूल और प्रमाण प्रमाणिक नाम भारत से ही मान्यता दी जानी चाहिए। महाराज भरत ने देश का संपूर्ण विस्तार किया और इसीलिए ही देश का नाम उनसे जुड़ा और जब अंग्रेजों ने भारत को अपना गुलाम बनाया तब उन्होंने इस देश का नाम इंडिया कर दिया। सासंद बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर लिए पांच प्रण को दोहराते हुए कहा था “आजादी के 75 वर्ष पूर्व पूरे पूरे होने पर देश ने अपने लिए पंच प्रणों का विजन रखा है, इन पंच प्रणों के विकास के लक्ष्य का संकल्प है कर्तव्य की प्रेरणा है, इनमें गुलामी की मानसिकता के त्याग का आह्वान है और अपनी विरासत पर गर्व का बोध है”। आदरणीय प्रधानमंत्री दासता की सोच से देश को बाहर निकालने की पिछले 9 सालों से लगातार कोशिश में जुटे हैं। वर्ष 2014 से अब तक मोदी सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत याद दिलाने वाले चीजों को बदला है।
सासंद नरेश बंसल ने संसद सत्र मे विषेश उल्लेख मे कहा कि अंग्रेजों ने लगातार ढाई सौ साल तक भारत पर शासन किया और देश का नाम भारत से बदल कर इंडिया कर दिया। भारत की स्वतंत्रता सेनानियों की मेहनत और बलिदानों के कारण जब 1947 में देश आजाद हुआ और भारत का संविधान 1950 में लिखा गया तो उसमें भी हम भारतीयों ने लिख दिया ‘इंडिया डेट इज भारत’। जबकि हमारे देश का नाम हजारों सालों से “भारत” ही रहा है।भारत को “भारत” बोला जाना चाहिए ,इसके बजाए लिखा गया ‘इंडिया डेट इज भारत’ इसलिए आज भी भारत मां के साथ इंडिया नाम जुड़ा हुआ है। भारत या भारत वर्ष इस देश का वास्तविक नाम है।