Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सीएम घोषणाओं का क्रियान्वयन शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए

देहरादून, न्यूज़ आई : अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बागेश्वर विधानसभा के लिए की गई कुल 17 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सीएम घोषणाओं का क्रियान्वयन शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग टारगेट ऑरियेन्टेड कार्यशैली के साथ सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाते हुए मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर गम्भीरता से कार्य करें। बैठक में विभिन्न विभागों ने घोषणाओं के क्रम में हुई कार्यवाही से अवगत कराया। बैठक में सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री हरीचंद सेमवाल, अपर सचिव श्री विनीत कुमार, डॉ. अमनदीप कौर, श्री सी. रविंशकर, श्री जगदीश काण्डपाल तथा सम्बन्धित विभागों के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।