Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दून अस्पताल में मरीजों के साथ लापरवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा लक्की राणा ने कहा कि दून अस्पताल, जो प्रदेश की राजधानी का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, वहां मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में भी सही सुविधा और सम्मानजनक व्यवहार न मिलना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मरीज दिशा को इमरजेंसी में भर्ती करने से ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने न केवल आनाकानी की बल्कि मरीज के परिजन के साथ जूनियर इंटर्न डॉक्टर द्वारा बदसलूकी भी की गई। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन इमरजेंसी विभाग में ऐसे ही मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें मरीजों को भर्ती करने से टाल-मटोल की जाती है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

लक्की राणा ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि “अस्पताल जनता की सेवा और जीवन रक्षा के लिए हैं, न कि मरीजों और उनके परिजनों को अपमानित करने के लिए। यह रवैया न केवल अमानवीय है बल्कि अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।”

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत अस्पताल की प्राचार्या को सौंप दी गई है तथा 24 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो इस मुद्दे को जनता और मीडिया के बीच उठाया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार विभागीय मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का आवास घेराव कर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

लक्की राणा ने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ऐसे मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी हाल में मरीजों के साथ होने वाली लापरवाही और बदसलूकी को सहन नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली, विजय प्रसाद भट्टराई, मोहित ग्रोवर, अरुण बलूनी, पार्षद प्रत्याशी विजेंदर चौहान, अशोक कुमार, कैलाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, नितेश राजोरिया, वीरेंद्र पंवार, रामबाबू, ब्रह्मपाल, विशाल कुशवाह, ऋषभ, ऋतिक, सौरव कुमार आदि लोग उपस्थिति रहे।