Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़/देहरादून, न्यूज़ आई: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मणेगांव तिराहा , पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार जनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट , सांसद अजय टम्टा,  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे।