Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

सीएम धामी की बड़ी घोषणा, वनभुलपुरा में अतिक्रमण स्थल पर बनेगा पुलिस थाना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के वनभुलपुरा की घटना पर हरिद्वार में आक्रमक दिखे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वनभुलपुरा में अतिक्रमण वाले स्थान पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इसके अलावा देवभूमि में कानून को तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द घटना के लिए जिम्मेदार सभी षड्यंत्रकारी सामने लाये जांएगे।
हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हल्द्वानी के वनभुलपुरा की घटना निंदनीय है। जिस तरह से अराजक तत्वों ने महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस फोर्स के जवानों और नियमानुसार अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ अभद्रता की, वह देवभूमि में बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि वनभुलपुरा मामले में कानून अपना काम कर रहा है। सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषण की कि अतिक्रमण वाले स्थान पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और लोहाघाट (चंपावत) में भी हल्द्वानी की घटना पर कहा था कि वनभुलपुरा की घटना के सभी जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सरकार अतिक्रमण पर न झुकेगी, न रुकेगी और सभी अतिक्रमण हटाते रहेगी।