Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट 2023 के मुंबई में आयोजित भव्य रोड शो में लगभग 30200 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए

देहरादून, न्यूज़ आई: वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को हुए रोड शो में 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए। अब तक देश दुनिया में हुए रोड शो में 1,24,200 करोड़ से अधिक के निवेश के करार हो चुके हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में इमेजिका कंपनी से थीम पार्क, रिजॉर्ट में, एसीएमई कंपनी से सौर सेल विनिर्माण में, सीटीआरएल कंपनी से डाटा सेंटर में, पर्फ़ेटी कंपनी से नवीकरणीय ऊर्जा में, लॉसंग अमेरिका से आईटी में, क्रोमा एटोर कंपनी और क्लीन मैक्स एनवाइरो कंपनी से नवीकरणीय ऊर्जा में, साइनस कंपनी से हेल्थ केयर सेक्टर में निवेश के लिए करार हुआ है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, गोदरेज केमिकल्स, एस्टार भोजन, वी अर्जुन लॉजिस्टिक्स पार्क के साथ भी निवेश पर बातचीत हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने उद्योग समूह के साथ बैठक कर उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा कर खूबियां भी बताईं। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महाराष्ट्र चेंबर आफ कामर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष ललित गांधी समेत अन्य उद्योग समूह के प्रतिनिधि मौजूद थे।निवेशक सम्मेलन के लिए प्रदेश सरकार अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच और देश में पांच रोड शो कर चुकी है। इनमें लंदन, बर्मिंघम, अबुधाबी, दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद और मुंबई में रोड शो कर निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही निवेश प्रस्तावों पर एमओयू किया।

प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। आठ व नौ दिसंबर को देहरादून के एफआरआई में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए रोड शो में अब तक 1,24,200 करोड़ से अधिक के एमओयू हुए हैं।