Breaking News
  • श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी
  • सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश
  • सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर उमड़ा आस्था का सैलाब, CM पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा-अर्चना

देहरादून, न्यूज़ आई :  आज बुधवार (22 अप्रैल) से केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए.  इस विशेष अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लेकर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. कपाट खुलने का यह शुभ क्षण हजारों श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक और ऐतिहासिक रहा. देश-विदेश से आए भक्तों ने इस पल का साक्षी बनने के लिए धाम में भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई. जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और चारों ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा. भक्तों के चेहरों पर आस्था, उत्साह और उल्लास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था. मुख्यमंत्री धामी पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की, जो परंपरा के अनुसार विशेष महत्व रखती है. पूजा के दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान हैं. यह केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र भी हैं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सीएम ने कहा कि वो स्वयं यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाएं उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए.  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो. इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे. उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और राज्य में खुशहाली बनी रहेगी.

Leave a Reply