Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

तीन दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून, न्यूज़ आई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने रिहर्सल की। देहरादून से एयरपोर्ट के बीच फ्लीट दौड़ाई गई और व्यवस्थाओं को परखा गया। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रही हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। देहरादून एयरपोर्ट को स्टैंड बाय मोड पर रखा जाएगा। देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, सीओ संदीप नेगी, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, डिप्टी कमांडेंट प्रकाश चंद आदि उपस्थित रहे।