Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सीएम धामी कहा- देवभूमि का माहौल बिगाड़ने वालो को नहीं बख्शा जायेगा

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित सभा में हल्द्वानी की घटना का भी जिक्र किया। बनभूलपुरा की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है। अराजकता व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दंगाईयों को उनके किए की सजा हर हाल में भुगतनी होगी। यहां हुई सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को उसकी शांत फिजा के लिए देश विदेश में जाना जाता है। सभी धर्मों का सम्मान करने वाले प्रदेश में किसी भी वर्ग विशेष के लोगों के इस तरह के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को भी देवभूमि का माहौल बिगाड़ने का मौका कतई नहीं दिया जाएगा। बनभूलपुरा में हुई घटना के बाद उन्होंने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया था। घायलों आदि से बातचीत कर उनके दर्द को जाना। घायल पुलिस कर्मियों में कई महिलाएं भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि प्रदेश है। यहां हमेशा से सुख शांति से लोग जीवन यापन करते हैं। इस देवभूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी देवभूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा यह इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य में बाधा डालेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। दंगाईयों ने महिला तक को पीटकर मानवता को शर्मसार किया है। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी व चिंहीकरण किया जा रहा है। किसी भी दंगाई को बक्शा नहीं जाएगा।