Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की. केल राहुल ने 65 और रोहित शर्मा 55 रनों से जीत में योगदान दिया. रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए. भारत को पहला झटका केल राहुल के रूप में 117 के स्कोर पर गिरा था. इसके बाद 135 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा. भारत ने इस मैच को 16 गेंद शेष रहते हुए जीत लिया. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड ने 2020 में 15 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी.