Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 हिमालयी राज्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया

देहरादून, न्यूज़ आई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 10 हिमालयी राज्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 100 से कम शहरों वाले राज्यों में उत्तराखंड का देश में चौथा स्थान है। गत वर्ष की तुलना में राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में 95 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। नगर निगम देहरादून की रैंकिंग में सुधार हुआ है। जबकि नगर निगम काशीपुर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।
शनिवार को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी की गई। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों व निकायों को सम्मानित किया। उत्तराखंड से नगर पालिका शिवालिक नगर, छावनी परिषद देहरादून को इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज और छावनी परिषद लैंसडाउन को अधिकतम नागरिक सहभागिता श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। शहरी विकास के अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे ने पुरस्कार प्राप्त किया।
100 से कम शहरों वाले राज्यों में उत्तराखंड ने देश में चौथा और 10 हिमालयी राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। कचरा मुक्त सिटी स्टार रेटिंग में पहली बार राज्य के तीन निकाय नगर निगम देहरादून, रुड़की और नगर पालिका मुनिकी रेती को वन स्टार सिटी घोषित किया गया। 25 हजार से कम आबादी वाले 720 शहरों में मुनिकीरेती ने देश में 11 वां स्थान प्राप्त किया।
राज्य के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य के निकायों की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। 100 से कम शहरों वाले राज्य में उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। राज्य की रैंकिंग में और सुधार करने के लिए सभी को ग्रीन व क्लीन उत्तराखंड का संकल्प लेना होगा। रैंकिंग में सुधार के लिए पर्यावरण मित्र सबसे ज्यादा बधाई के पात्र हैं।