Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

मुख्य सचिव ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ली जिलाधिकारियों की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव हेतु प्रत्येक बूथ कनेक्टेड हो इसके लिए सभी सड़कों एवं ट्रैकिंग रूटों की मरम्मत 31 दिसम्बर तक कर ली जाए, ताकि पोलिंग टीम और मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल ऑफिसर की तैनाती 12 दिसम्बर तक सुनिश्चित कर ली जाए, इसके साथ ही जिन अधिकारियों की तैनाती गृह जनपदों में है या जिन्हें एक ही स्थान पर 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से शीघ्रअतिशीघ्र स्थानान्तरित कर लिया जाए।
मुख्य सचिव ने प्रत्येक बूथ में एश्योर्ड मिनिमन फैसिलिटी (रैंप, बिजली, पेयजल, टॉयलेट आदि) की उपलब्धता 21 दिसम्बर, 2021 तक सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया जाए। इसके साथ ही अन्य राज्यों से लगे जनपद सहयोग हेतु 20 दिसम्बर तक बॉर्डर कॉर्डिनेशन मीटिंग्स आयोजित कर लें। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती सौजन्या सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित थे।