Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे की कल्पना साकार हो रही: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देर सायं क्लेमनटाउन स्थित शिव रघुनाथ मंदिर में श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य एवं आदर्श हैं। हम जब भी किसी परेशानी में होते हैं तो ‘हे राम’ कहकर भगवान राम का स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे की कल्पना साकार हो रही है। आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ धाम को भी भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।
उन्होंने इस अवसर पर भगवान राम एवं हनुमान की आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।