Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचे

देहरादून, न्यूज़ आई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी आज दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। सुबह 11 बजे तेजस्वी जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगत किया। जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाऊस रोड शो यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाजयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचे। इस दौरान शहर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हुजूम सा उमड़ पड़ा और झंडे बैनर हाथों में लिए हुए कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। बताया जा रहा है कि रोड शो में 2000 बाइक और 1000 कार रैली में शामिल थी। इस दौरान तेजस्वी सूर्या युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे।