Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर आभार व्यक्त किया

देहरादून,न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुशीला बलूनी के नेतृत्व में विभिन्न राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जितेंद्र अंथवाल, ओमी उनियाल, सरोज डिमरी, तथा सूरवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।