Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

श्रीनगर में युवा संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने जनसभा को किया संबोधित

श्रीनगर/देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भा.ज.यु.मो. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को श्रीनगर में युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें आज युवाओं के बीच आकर अपने को गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा युवा वह होता है जिसके पैरों में गति होती है, जिसकी आवाज एवं इरादे बुलंद होते हैं, असंभव को संभव बनाना जानता हो, एवं जो अपने लक्ष्य को भलीभांति साधना जानता हो। हमारी युवा शक्ति प्रदेश में विकास की नई नींव रखने के साथ प्रदेश के भाग्य को बदलेगी। प्रदेश सरकार की यह प्राथमिकता है की युवाओं को नए अवसर प्रदान करवाएं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भा.ज.यु.मो. प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भा.ज.यु.मो. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।