Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सीएम धामी ने किया काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे के दौरान भुजियाघाट क्षेत्र में पहुंचे. यहां बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जिसके बाद सीएम धामी ने काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुष और आयुर्वेद व योग की भूमि है, जहां अब दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य, आयुर्वेद और वेलनेस के लिए आएंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड को हेल्थ, वेलनेस और अध्यात्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में कुमाऊं और गढ़वाल में दो आध्यात्मिक जोन स्थापित करने जा रही है, ताकि धार्मिक पर्यटन के साथ ही आयुष और आयुर्वेद को भी प्रोत्साहन मिल सके. सीएम धामी ने कहा कि राज्य में लगातार आयुष विश्वविद्यालयों और संस्थानों की स्थापना की जा रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.