Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

बिहार में एनडीए-बीजेपी की प्रचंड जीत पर उत्तराखंड में जश्न का माहौल

देहरादून, न्यूज़ आई : बिहार विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत नजर आ रही है. बिहार में एनडीए-बीजेपी की प्रचंड जीत को देखते हुए उत्तराखंड में जश्न का माहौल है. बीजेपी नेताओं ने कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं संग जमकर आतिशबाजी की. इतना ही नहीं बीजेपी नेता ढोल नगाड़े पर जमकर नाचे. साथ ही मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलती दिख रही है. हालांकि, अभी अंतिम परिणाम आना बाकी है, लेकिन शुरुआती रुझानों एनडीए और बीजेपी की जीत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. बिहार से लेकर उत्तराखंड में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं.