Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित होंः अग्रवाल

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अभिजात राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्हांेने कहा कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत, आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारों दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगाश् से युवा वर्ग में एक नए उत्साह का संचार हुआ था। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदैव याद किए जाएंगे। श्री अग्रवाल ने अहवाह्न किया की पराक्रम दिवस पर हम सभी नेताजी के बताए मार्ग का अनुसरण करने हेतु संकल्पित हों।