Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

बीजेपी व कांग्रेस के कुशासन से जनता इस बार दिलाएगी उत्तराखंड को निजातः कर्नल कोठियाल

देहरादून/उत्तरकाशी, न्यूज़ आई । अपने गंगोत्री दौरे पर आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल लगातार दूरस्थ गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क में लगे हैं। आज भी उन्होंने अपने दौरे के दौरान बेहद ठंड और बारिश के बावजूद कई गांवों में जनसंपर्क किया। आज कर्नल कोठियाल अपने टीम के साथ  भटवाडी मंडल के भ्रमण पर रहे जहां उन्होंने लाटा, गैरी,कुमल्टी, सैंज,जोंकानी, औगी, मनेरी, हीना गांवों में जाकर डोर टू डोर प्रचार करते हुए कई लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान जनता ने उन्हें अपार समर्थन दिया। भारी ठंड और बारिश होने के बाबजूद ग्रामीण लोग हर गावँ में फूल मालाओ के साथ कोठियाल जी का स्वागत करने को तैयार दिखे।इस दौरान  महिलाओ ,युवाओं, और आर्मी के रिटायर्ड लोगो में एक अलग जोश नजर आ रहा था। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने इन सभी गांवों में आप पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों के बारे में  समस्त ग्रामीणों को बताया जिसका लोगों ने स्वागत किया। जिसमे 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओ को 1000 आर्थक सहायता,बेरोजगारों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता 5000 मुख्य रहे। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा विश्वास दिलाया गया कि इस चुनाव में वो कर्नल कोठियाल के उत्तराखंड नवनिर्माण के सपनों को पूरा करने में अपना सहयोग देंगे। उन्होंने कहा, इस बार सभी मिलकर कर्नल कोठियाल को भारी मतों से विजयी बनाएंगे ताकि प्रदेश के आने वाले भविष्य को सही किया जा सके। इस मौके पर रजनीकांत सेमवाल, दिनेश सेमवाल, दिनेश राणा कर्नल कोठियाल के साथ मौजूद रहे।