Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने पर पीएम मोदी और वैज्ञानिकों का किया अभिनंदन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी 16 जनवरी से कोविड-19 को लेकर चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। चरणबद्ध तरीके से कोविड टीकाकरण की तैयारी के क्रम में प्रदेश में इस पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक ड्राई रन कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने लापरवाही नहीं बरतने तथा दो गज की दूरी, समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है।