Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

विधायक जोशी ने चैपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

देहरादून, न्यूज़ आई। देहरादून के मिठ्ठी बेहड़ी में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी और दूरभाष पर अधिकारियों से वार्ता करते हुए तत्काल समाधान को कहा।
विधायक जोशी ने बताया कि मिठ्ठी बेहड़ी में जल्द ही एक सामुदायिक शेड का निर्माण करवाया जाऐगा। उन्होनें लोक निर्माण विभाग के ईई को निर्देषित किया कि सड़कों की स्थिति को तत्काल सुधारा जाए। विधायक जोशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रतिदिन विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मिठ्ठी बेहड़ी में सड़कों के पुर्ननिर्माण सहित पेयजल एवं पथ प्रकाष की सुलभ व्यवस्था की जाऐगी।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, लोनिवि के ईई डीसी नौटियाल, सुनीता चौधरी, हरीश कुमार बिट्टू, ममता शर्मा, परमेश, अरुण शर्मा, राहुल शर्मा, रामपाल शर्मा, अभिनव शर्मा, आशीष वर्मा, विशाल कुमार तथा धर्मेन्द्र सैनी सहित एमडीडीए, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।