Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

टर्मिनेटर के नाम से मशहूर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

नई दिल्ली। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह अनिल कुंबले, कपिल देव और आर अश्विन के बाद देश के चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज जब मैं उस खेल से विदा लेता हूं जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया। हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 एकदिवसीय और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 417, एकदिवसीय में 269, टी-20 में 25 और 163 आईपीएल मैचों में 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने मार्च 2016 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच टी-20 क्रिकेट मेंसंयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला था।