Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

रुद्रपुर/देहरादून, न्यूज़ आई। चुनावी दौरे पर उत्तराखण्ड आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुरूवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। उन्होंने किच्छा विधानसभा के जवाहरनगर क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी को लेकर प्रदेश के लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को ठगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को चार गारंटी दी है। सरकार में आते ही इन गारंटी को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ अपना पेट भरने का काम किया है। आज भी उनकी बैंक बैलेंस देखेंगे तो सब कुछ साफ हो जाएगा। आप की लोकप्रियता को देख दोनों ही दल घबराए हुए है।. वहीं, मनीष सिसोदिया ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से आप के समर्थन में वोट करने की अपील की।