Breaking News
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम
  • सेवा पखवाड़ा के जनसेवा शिविरों में प्रदेशभर में 2,366 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित, शासन पहुंचा गांव-गांव
  • सीएम धामी ने उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात की
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना से संबंधित पत्र सौंपा
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के सभी नागरिकों को दी मकर सक्रांति, पोंगल, बिहू तथा लोहड़ी पर्व की बधाई

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर सक्रांति, पांगल, बिहू तथा लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि उत्सव, तीज-त्यौहार हमारे जीवन की नीरसता को कम करके जीवन में एक नई उमंग, उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हैं जिससे हमें जिन्दगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत मिलती है। हमारी ये समृद्ध परम्पराएं सामाजिक सौहार्द्ध तथा अच्छा वातावरण बनाये रखने में मदद करती हैं। हमें अपनी इन गौरवशाली परम्पराओं को निभाते रहना चाहिए क्योंकि स्वस्थ सामाजिक वातावरण में देश-प्रदेश तथा समाज की प्रगति सुनिश्चित है।’’