Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने सोशल मीडिया की खबरों को बताया निराधार

देहरादून, न्यूज़ आई: लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उन खबरों को निराधार बताया है, जिनमें उनके कांग्रेस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के तहत इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं, हिंदूवादी नेता हैं। उनके कांग्रेस अथवा कहीं और जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
लैंसडौन क्षेत्र से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह भाजपा के हैं और भाजपा में ही रहेंगे। रावत ने यह बात सोशल मीडिया में आई उन खबरों के परिप्रेक्ष में कही, जिनमें कहा गया कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया में अचानक यह खबर चली कि विधायक दिलीप रावत ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है और वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रावत की कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत से चल रही तनातनी को इससे जोड़कर देखा गया। इस बारे में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह कहीं नहीं गए। वह देहरादून में ही हैं। विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के तहत इस प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे। किसी अन्य दल में जाने की वह सोच भी नहीं सकते।