Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

कैंट प्रत्याशी सविता कपूर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून, न्यूज़ आई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक रहे स्व. हरबंस कपूर का देहरादून के विकास में बड़ा योगदान रहा है। जिस तरह की पिछले 35 सालों से उनकी कार्यशैली रही। उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह बात सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीएमएस रोड कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सविता कपूर के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि स्व. विधायक हरबंस कपूर के कार्यों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सविता कपूर को प्रत्याशी बनाया है। सविता कपूर भी लगभग 35 सालों से राजनीति में सक्रिय है। प्रत्याशी सविता कपूर ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर को सबका सहयोग हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, उदय सिंह पुंडीर, विनोद पंवार, पार्षद समिधा गुरुंग, योगेंद्र, संजय सिंघल, रमेश काला, शुभम नेगी आदि मौजूद रहे।