Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

श्रद्धालुओं के लिए खोले गए गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट

 उत्तरकाशी /देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट 6 महीने बंद रहने के बाद मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ इस साल की चारधाम यात्रा का आरंभ हो गया. उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूर्वाह्न 11:15 और अपराह्न 12:15 पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद खोल दिए गए. गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां मौजूद रहे. बता दें कि मंदिर खोले जाने के बाद पहले पूजा पीएम मोदी के नाम से की गयी.

वहीं मुख्यमंत्री ने मां गंगा को समर्पित गंगोत्री मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा,  आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो रही है. मैं सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करता हूं. ये यात्रा ऐतिहासिक हो, सबकी यात्रा सरल और सुगम हो, सबके मंगल की कामना करता हूं.  हमारी सरकार सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिये वचनबद्ध है. इसके साथ ही सीएम धामी ने फोन के माध्यम से यमुनोत्री धाम के मुख्य पुजारियों एवं वहां उपस्थित समस्त श्रद्धालुजनों को भी मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं. चारधाम के नाम से प्रसिद्ध दो अन्य धामों केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट छह मई और आठ मई को खुलेंगे.