Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

चम्पावत जिले में हुए सड़क हादसे पर सांसद नरेश बंसल ने जताया गहरा दुःख

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बीती रात प्रदेश के चम्पावत जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक सन्तप्त परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की है।। सासंद बंसल ने कहा कि चम्पावत जनपद के सूखीढ़ाग -ड़ाडामीनार मोटर मार्ग में देर रात्रि एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कई व्यक्तियो की मृत्यु होने का बहुत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रभू से प्रार्थना की कि जो लोग हताहत हुए है,प्रभू उन्हे अपने श्री चरणों में स्थान दे । सासंद बंसल ने हताहतों के परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त की व घायलों के शीध्र स्वास्थय लाभ की कामना की है। सासंद बंसल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए, जो हताहत हुए है उनके परिवारो को 2-2लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये तुरंत PMNRF फंड से तुरंत साहयता प्रदान की है । उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 135 करोड़ लोगो का एक जैसा ध्यान रखते है,सासंद बंसल ने कहा घटना का तुरंत संज्ञान लेने व मुआवजा राशी तुरंत जारी करने के वह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार वयक्त करते है।