Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत कब क्या बोल दें कहा नहीं जा सकता

देहरादून, न्यूज़ आई। पूर्व सीएम हरीश रावत के सीएम पुष्कर सिंह धामी को विनम्र बताए जाने पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत कब क्या बोल दें कहा नहीं जा सकता है, वो ऐसा सोच रहे हैं तो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत अपने बयान भी बार-बार बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कभी हरीश रावत मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं कहते हैं तो कभी दलित मुख्यमंत्री बनना चाहिए कहते हैं। वो कभी किसी का नाम लेते हैं तो कभी किसी का। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के बयानों में स्थिरता भी नहीं रहती है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के 48 सीट लाकर कांग्रेस की सूबे में सरकार बनाने वाले बयान पर कहा कि जैसे-जैसे 10 मार्च की तारीख सामने आती रहेगी, वैसे-वैसे उनका 48 का आंकड़ा घटता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये थोड़े दिनों की खुशी है वो धीरे-धीरे कम होने वाली है। हरीश रावत के ब्यान कि ब्यूरोक्रेसी को नहीं डरना नहीं चाहिए, जिन्होंने निष्पक्षता से कार्य किया है, पर सीएम धामी ने कहा कि वो सत्ता में आने वाले नहीं हैं।
सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने अपना आडंबर इस तरह का बनाया हुआ है, लेकिन अंदरूनी हकीकत अलग है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार आने वाली है इसमें कोई संशय नहीं है। बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बयानों से आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। जिससे भाजपा खेमे में हलचल मचना तय माना जाता है। हरीश रावत अपने चिर परिचित अंदाज में ही भाजपा को घेरने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं।