Breaking News
  • परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 59 नई बसें, पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुगम होगी परिवहन सेवाएं
  • सीएम ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की.
  • मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार समाज के कमजोर, एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • त्योहारी सीजन में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क
  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का फैसला लिया है, इससे कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अब पहले से अधिक होगा।

भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड में सत्ता में वापसी

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा 47 सीटों पर चुनाव जीती है, जबकि कांग्रेस को महज 19 सीटें ही मिल पाई हैं। 4 अन्य उम्मीदवार विजयी रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड के 20 सालों के इतिहास यह पहली बार होगा जब कोई राजनैतिक पार्टी लगातार दोबारा सरकार बना रही है।