Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

होली के बाद 19 मार्च को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को आए नतीजों ने होली के जश्न में तड़का लगाने का काम किया है। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित शाम्भवी आश्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संतों के साथ फूलों और रंगों की होली खेली। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री के चयन पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि होली के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि 19 मार्च को विधायक दल की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी और फिर 20 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा। उत्तराखंड में बीजेपी ने 47 सीटों पर कब्जा किया है, हालांकि, मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद चुनाव हार गए। ऐसे में बीजेपी में सूबे के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा है। इस मौके पर संतों ने यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को सरकार आने पर बधाई दी। शांभवी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि असली होली तब होगी जब जितेंद्र नारायण त्यागी जेल से बाहर आएंगे। इसके साथ ही संतों ने उन्होंने आने वाली सरकार से हिमालय को देवालय घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही संतों ने हिमालय क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है, जिससे गैर हिंदुओं की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके।