Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के ख़िलाफ़ ये त्याग ज़रूरी: अखिलेश

लखनऊ: विधायक बने रहने के लिए लोकसभा से इस्‍तीफा देने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्‍याय के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए यह त्‍याग जरूरी है. गौरतलब है कि अखिलेश यादव,हाल ही में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में करहट सीट से चुने गए हैं. अखिलेश ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को पराजित किया था. विधानसभा चुनाव जीतने के पहले वे लोकसभा में आजमगढ़ सीट का प्रतिनिधित्‍व कर रहे थे. समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में एक ट्वीट के साथ एक छोटा वीडियो शेयर  किया है जिसमें अखिलेश यादव को लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफे का पत्र सौंपते दिखाया गया है. अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘विधानसभा में उत्‍तर प्रदेश के करोड़ों लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर ‘जन-आंदोलन का जनादेश’ दिया है. इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूंगा व आज़मगढ़ की तरक़्क़ी के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूंगा. महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए ये त्याग ज़रूरी है.’