Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

समान नागरिक आचार संहिता ऐतिहासिक निर्णयः चौहान

देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केबिनेट की पहली बैठक में समान नागरिक आचार संहिता क़ानून को प्रदेश में लागू करने के निर्णय  एतिहासिक है और इससे धर्म और वर्ग विशेष की तुष्टीकरण की राजनीति पर अंकुश लग सकेगा। चौहान ने कहा कि पहली बैठक मे ही इस पर प्रस्ताव लेकर सरकार ने साफ सन्देश दिया है की सरकार जनता से किये गये वायदों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही सरकार बनते ही इस पर निर्णय लेने की बात कह चुके थे और उन्होंने उस बात पर मुहर लगाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की। श्री चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों को भी इसका समर्थन करना चाहिए,क्योंकि यह सभी को एक सामान अधिकारों से बांधता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में सामान नागरिक आचार संहिता लागू करने पर जोर दिया है और इससे एक देश एक व्यवस्था के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी। श्री चौहान ने कहा कि विपक्ष को विरोध के बजाय ऐसी सकारात्मक पहल में समर्थन का भागीदार बनना चाहिए। सरकार चुनाव  में किये गये वायदों को लेकर गंभीर है और इसकी झलक मंत्रिमंडल की पहली बैठक मे मिल गई है।