Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

दून को सेफ सिटी श्रेणी में मिला प्रथम पुरस्कार

देहरादून, न्यूज़ आई । डीएम देहरादून एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड-2022 समारोह में सेफ सिटी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। बिहार के सूचना मंत्री जिबेश कुमार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंजू भल्ला ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) ने दून के आईटी पार्क में स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ अन्य गतिविधियों के लिए देहादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को यह पुरस्कार प्रदान किया है। एक प्रतियोगिता के तहत सेफ सिटी श्रेणी में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के स्तर से चल रही गतिविधियों का एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। बताया गया था कि किस प्रकार से कंट्रोल रूम से पांच सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से दून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। 50 वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से लोगों को जानकारी और पब्लिक एनाउंमेंट सिस्टम से लोगों को जरूरी सूचना दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी कॉल की सुविधा दी जा रही है। कोविड को नियंत्रित करने के लिए भी कंट्रोल रूम से कई गतिविधियां चलाई गई। इसके आधार पर सेफ सिटी श्रेणी में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच सौ से ज्यादा ने अपना नामांकन करवाया था। इसमें देहरादून स्मार्ट सिटी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इस दौरान स्मार्ट सिटी के एसीईओ केके मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ध्यानी भी मौजूद रहे। अन्य श्रेणियों में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अन्य स्मार्ट सिटी को कड़ी टक्कर दी।