Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सरकार देश के हर गरीब को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के हर गरीब को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए अहम कदम उठा रही है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि सभी घर मूलभूत आवश्यकताओं से सुसज्जित हैं और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ घरों का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव हुआ है। पीएम आवास योजना की खास बात यह है कि मालिकाना हक किसी महिला सदस्य के नाम पर या संयुक्त रूप से दिया जाता है और हर घर में पानी, बिजली, शौचालय और गैस का कनेक्शन होता है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल 2,52 करोड़ और पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 58 लाख घरों का निर्माण किया गया। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए केंद्र ने अब तक 1.95 लाख करोड़ रुपये की सहायता और उज्‍जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किया है।