Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

पीएम मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट किया जारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले में सिख संप्रदाय के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व समारोह के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर सिख नेता हरमीत सिंह कालका ने प्रधानमंत्री के समक्ष श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण और सिख विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग रखी। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया था। इस दो-दिवसीय (20 और 21 अप्रैल) कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से रागी और बच्चों ने ‘शब्द कीर्तन’ में भाग लिया। गुरु तेग बहादुर के जीवन को दर्शाने वाला एक भव्य लाइट एंड साउंड शो प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा सिखों की पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘गतका’ का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के उपदेशों को रेखांकित करने पर केंद्रित था। गुरु तेग बहादुर ने विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।