Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

सीएम ने गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया

नैनीताल/देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोङाखाल (नैनीताल) में आयोजित गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए गोल्य्यू महाराज से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गोल्ज्यू महाराज मंदिर में प्रार्थना की और भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, कुमाऊं  डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी  सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर के संस्था अध्यक्ष गणेश मार्ताेलिया, सचिव विजय भट्ट पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, नैनीताल यात्रा संयोजक नीरज जोशी, समेत बङी संख्या में श्रद्धालु और जनसामान्य उपस्थित थे।