Breaking News
  • बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत इनकी धारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं-मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित गंग धारा-विचारों का अविरल प्रवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री ने किया 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की

कांग्रेस छोड आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

दिल्ली /देहरादून, न्यूज़ आई ।  कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र आप में शामिल हो गए हैं । उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है और केजरीवाल जी की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसपर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है और उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और ऐसे लोग जो काम का विजन रखते हैं उन सभी का आप पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है जिसका कारण जोत सिंह जी का पार्टी को अलविदा कहना है।
उन्होंने कहा कि कल देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा और इसके बाद वो मीडिया से रुबरु होंगे। उन्होंने जोत सिंह जी को पार्टी में शामिल होने पर बहुत शुभकामनाएं दी हैं।