Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

चंपावत उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला ने दाखिल किया नामांकन

चंपावत/देहरादून, न्यूज़ आई । कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी  ने बुधवार 11 मई को चंपावत विधानसभा उपचुनाव  के लिए नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी का सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामाकंन के बाद अब दोनों पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस मैदान में उतरेंगी. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए प्रचार-प्रसार के लिए राहुल और प्रियंका गांधी उत्तराखंड आएंगे। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार-प्रसार करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता आएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है। समिति की कमान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को सौंपी गई है। खटीमा विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को संजोजक बनाया है।