Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

शिल्पा शेट्टी के पोस्ट से मची सनसनी

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अब सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया जे जरिये दी है । शिल्पा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘एकरसता (मोनोटनी) से ऊब गई हूं। सबकुछ एक जैसा दिख रहा है। सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं, जब तक मुझे एक नया अवतार नहीं मिल जाता।’ शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट से सनसनी मच गई है ,क्योकि सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी जल्द ही शब्बीर खान की फिल्म निकम्मा में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म इसी साल 17 जून को रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म के अलावा शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।’ इंडियन पुलिस फाॅर्स’ में शिल्पा शेट्टी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में हैं।