Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

एक्ट्रेस उर्फी जावेद को नहीं मिल रहा काम, बताया इसके पीछे वजह क्या हैं ?

टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आज किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं है. शायद ही ऐसा कोई होगा जो उर्फी जावेद को नहीं जानता होगा और शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जब उर्फी के अतरंगी कपड़ों वाले  वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल नहीं  होते होंगे. आलम ये है कि उर्फी आज खुद को एक्ट्रेस नहीं बल्कि इंटरटनेट सेंसेशन मानती हैं, इसकी एक वजह  ये भी है कि उर्फी के पास कोई काम नहीं है. आपको ये जानकर थोड़ी हैरानी जरूरी होगी कि इतनी फेमस होने के बाद भी उर्फी को काम नहीं मिल रहा है, लेकिन इसके पीछे वजह क्या है? ये ख़ुद उर्फी ने बताया है. उर्फी ने बताया, ‘मेरे पास काम नहीं है…मैं क्यों झूठ बोलूं? एक्टिंग में अभी मेरा पास कोई काम नहीं है. इसकी एक वजह ये भी है कि मैं सोशल मीडिया पर्सन हूं, लेकिन सोशल नहीं हूं. इंडस्ट्री में मेरे बहुत सारे दोस्त नहीं हैं. शायद यही वजह है…मुझे लगता है लोगों को मुझसे डर लगता कि ये तो कुछ भी बोल देती है. कुछ भी गड़बड़ हुई तो ये सीधे इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाल देती है. शायद यही वजह है’.