Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

जो अफगानिस्तान में हो रहा है वो दिल दहला देने वाला है: सौम्या टंडन

जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, तब से अफगानिस्तान कठिन दौर से गुजर रहा है. देश से दिल दहला देने वाली तस्वीरों और वीडियो ने दुनिया भर के लोगों को सदमे की स्थिति में छोड़ दिया है. इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं सौम्या टंडन, जिन्हें हमने आखिरी बार उनके टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अनीता भाबी का किरदार निभाते हुए देखा था. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अफगानिस्तान से अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है. साथ ही एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वहां की स्थिति ने उन्हें वहां अपने दोस्तों के बारे में चिंता में डाल रही है.
सौम्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अफगानिस्तान के एक व्यक्ति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘अफगानिस्तान में अपने दोस्तों के साथ प्रार्थना; मैंने एक अफगानी लड़की के रूप में काम किया और बहुत पहले एक महीने तक वहां रही. एक इंटरव्यू के दौरान सौम्या ने कहा कि वो साल 2008 में काबुल गई थीं. लेकिन अब जो अफगानिस्तान में हो रहा है वो उनके लिए दिल दहला देने वाला है. उनका ये कहना है कि कैसे लोग अपने जीवन के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं. ये देखना मेरे लिए बहुत परेशानी वाली बात है. हालांकि वो उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हैं. वह अपने प्रवास के दौरान किए गए दोस्तों के बारे में भी चिंतित हैं.’