Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

बैंक कर्मचारियों के पेंशन मामले में केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली । बैंक कर्मचारियों के पेंशन के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बैंक कर्मचारियों को 30 से 35 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है, जो पहले 9,284 रुपये थी।
यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में वित्त सचिव देबाशीष पांडा ने दी। इसी के साथ सरकारी बैंकों के जिन कर्मचारियों की कोरोना के दौरान मौत हुई है, उनके परिवार को मिलने वाली पेंशन में 30 फीसदी का इजाफा किया गया है। यह इजाफा उनकी अंतिम सैलरी के आधार पर हुआ है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के सभी सरकारी बैंक कोविड-19 संकट के दौर में मजबूत बनकर उभरे हैं। सीतारमण ने कहा कि हाल में ही कई बैंकों का विलय हुआ है लेकिन बैंक उस वजह से ग्राहकों को कोई दिक्कत नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों के परिजनों को मिलने वाली पेंशन पर अब तक 9284 रुपये हर महीने का कैप लगा हुआ था, जिसे अब हटा लिया गया है।