Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

देश में एक बार फिर बढ़ रहे कोविड-19 के मामले !

देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर लोग काफी डरे हुए हैं क्योंकि कोविड की दूसरी लहर पहले ही काफी तांडव मचा चुकी है. वहीं एक बार फिर कोरोना संकमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है.पिछले पांच दिनों के आंकडे इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के 46 हजार 164 नए मामले सामने आए हैं.
वहीं, 607 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई है. हालांकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 हो गई है. वहीं, देश में अब एक्टिव केस बढ़कर तीन लाख 33 हजार 725 रह गए हैं.