Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

ममता बनर्जी ने दिया ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ का नारा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच दिवसीय दिल्ली दौरा खत्म कर आज कोलकाता लौट रही हैं. इससे पहले उन्होंने दिल्ली में कहा कि उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की, उनका दौरा सफल रहा है. ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता पर जोड़ देते हुए कहा कि हमारा नारा है, ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’.
ममता ने कहा कि मैंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की, अगली बार उनसे मुलाकात करूंगी. कोरोना की वजह से कई नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाई. मैं हर दो महीने पर दिल्ली आऊंगी. टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कृषि कानूनों और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसानों को हमारा पूर्ण समर्थन है.
बंगाल चुनाव के बाद पहली बार ममता बनर्जी 26 जुलाई को दिल्ली पहुंची थीं. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. ममता ने बताया कि उन्होंने पीएम से कोरोना वैक्सीन की कमी और बंगाल का नाम बदलने को लेकर चर्चा की.
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कमलनाथ, आनंद शर्मा और अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात की. ममता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की.
ममता बनर्जी 2024 में विपक्षी एकता पर जोड़ दे रही हैं. उन्होंने पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा था कि यह (विपक्षी एकता) सतत प्रक्रिया है.. जब मोदी अगला चुनाव लड़ेंगे तो यह देश के साथ होगा,” मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मतलब है कि अगला लोकसभा चुनाव मोदी बनाम संयुक्त विपक्ष होगा.