Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

राहुल गांधी 16 दिसंबर को आएंगे देहरादून, रैली को करेंगे संबोधित !

देहरादून,न्यूज़ आई। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 16 दिसंबर को देहरादून आएंगे। वे इस मौके पर बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 1971 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत का पाकिस्तान से युद्ध हुआ था जिसमें पाकिस्तान की करारी हार हुई थी और एक नए देश के रूप में बांग्लादेश का विश्व के मानचित्र पर हुआ था। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस की रैली एक तरह से 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी का शंखनाद भी होगा।