Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म फिल्म ‘चुप’ का पहला गाना रिलीज

(बॉलीवुड डेस्क) : सनी देओल , दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धन्वन्तरी की अपकमिंग फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ का पहला गाना ‘गया गया’ सोमवार को रिलीज हो गया है। इस गाने को स्वानंद किरकिरे ने लिखा है और रूपाली मोघे और शाश्वत सिंह ने गाया है। इस गाने दुलकर सलमान, श्रेया धन्वंतरी की जोड़ी गाने को एक रोमांटिक लेयरिंग देते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं इस गाने में मर्डर मिस्ट्री की भी झलक है, जिसे सनी देओल सुलझाते नजर आ रहे हैं।फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस फिल्म को गौरी शिंदे, होप फिल्ममेकर्स और पेन स्टूडियोज संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की पटकथा आर बाली ने लिखी है और इसका निर्देशन भी आर बाल्की ही कर रहे हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता-निर्देशक गुरुदत्त को समर्पित है। यह फिल्म इसी महीने 23 सितंबर को रिलीज होगी।