Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

एशिया कप 2022: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया

(स्पोर्ट्स डेस्क) : श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप 2022 के फाइनल में हरा दिया. एशिया कप 2022 फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया. वहीं, इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने श्रीलंका ने 20 ओवर में 170 रन बनाए. श्रीलंका के 170 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 147 रनों पर सिमट गई. इस तरह श्रीलंका ने 8 साल बाद इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया. 2022 एशिया कप जीतने वाले श्रीलंकाई टीम को ट्रॉफी के साथ करीब एक करोड़ 19 लाख रुपए मिले हैं. वहीं उपविजेता पाकिस्तान को लगभग 59.74 लाख रुपए दिए गए. बता दें कि फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया था.