Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भारत ने की तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल

भारतीय क्रिकेट टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए रोमांच से भरपूर दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में दीपक चाहर नाबाद 69 रन और भुवनेश्वर कुमार नाबाद 19 रन की अहम भूमिका रही. दोनों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी कर हारा हुआ मैच भारत की झोली में डाल दिया.
चाहर और भुवनेश्वर की बहादुरी का ही नतीजा है कि तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पहले वनडे मे भारत ने मेजबान टीम को सात विकेट से हराया था. हालांकि, पहले मैच के उलट मेजबान टीम सराहनीय प्रदर्शन करते हुए एक समय जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन चाहर और भुवनेश्वर ने बल्ले के साथ कमाल करते हुए उससे जीत छीन ली.
पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने भारत को 276 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया और फिर 193 रनों पर उसके सात विकेट गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले चाहर ने भुवनेश्वर के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रनों की नाबाद साझेदारी कर मैच का पासा पलट दिया. भारत ने 49.1 ओवरों में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.